फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, प्रधान पति गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली मुरसान के गांव विशुनदास की ग्राम प्रधान के पति को हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया। पति का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विकास खंड मुरसान के गांव विशुनदास में शुक्रवार की दोपहर को एक सगाई समारोह का कार्यक्रम हो रहा था। पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान पति राजकुमार यहां पर बंदूक लेकर आया और उससे हर्ष फायरिंग करने लगा। किसी ने हर्ष फायरिंग करते हुए प्रधान पति की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर उसे वीडियो को डाल दिया।

यह वीडियो धीरे-धीरे वायरल होते हुए पुलिस के पास पहुंच गई और फिर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि आर्म्स एक्ट की धाराओं में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें