फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हार्डवेयर व्यापारी को पीटा, दुकान में तोड़फोड़, लूट-फायरिंग का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हमले में घायल व्यापारी ​शिवकुमार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार जलेसर रोड पर बुधवार रात को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। नयाबांस निवासी हार्डवेयर कारोबारी शिवकुमार समाधिया की दुकान पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे सात-आठ हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की और दुकान पर मौजूद लोगों को पीटा।
विज्ञापन

15 मिनट तक हुई दबंगई के बाद से पूरे इलाके में जबरदस्त दहशत का माहौल है। नयाबांस निवासी शिवकुमार समाधिया की जलेसर रोड चौराहे के पास हार्डवेयर की दुकान है। शिवकुमार का आरोप है कि बुधवार रात को उनके बेटे माधव की गंगचौली निवासी कृष्णा के साथ किसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी।
इसी रंजिश के चलते कृष्णा सात से आठ अन्य साथियों के साथ हाथों में डंडे और हथियार लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर 2:45 बजे दुकान पर आ धमका। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि काउंटर पर रखे 50,000 रुपये नकद भी लूट ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की और धमकी दी कि रामू भैया के जेल से छूटकर आने के बाद कोई नहीं बचेगा।
विज्ञापन

सरेबाजार मची अफरा-तफरी
इस घटना से जलेसर रोड पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दुकान पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के दुकानदार व राहगीर इस दौरान तमाशबीन बने रहे और दबंगों के जाने के बाद मौके पर पहुंचे।
गंगचौली के अपराधियों पर उठे गंभीर सवाल
आरोपी पक्ष के लोग गांव गंगचौली के बताए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियां और दबंगई की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे आम नागरिकों में रोष और असुरक्षा का भाव गहराता जा रहा है। सरेआम दुकान में घुसकर लूटपाट और फायरिंग जैसी घटना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगाती हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।


यह झगड़ा एक दिन पहले हुई मामूली कहासुनी के चलते हुआ था। पुलिस हमलावरों की धर-पकड़ और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में लूट और फायरिंग के आरोप प्रथम दृष्टया गलत प्रतीत हो रहे हैं। मामले में वास्तविक तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें