रामलीला बाड़े में होता श्रीकृष्ण लीला का मंचन। संवाद
- फोटो : samvad
रामलीला महोत्सव के तहत रविवार शाम को रामलीला मैदान में लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमानजी की पूंछ में आग लगाकर लंका का दहन किया गया।
शनिवार को लीला में पहले अशोक वाटिका का प्रसंग दिखाया गया। इसमें हनुमानजी ने रावण की सेना को परास्त किया। इसके बाद राजदरबार का दृश्य मंचित हुआ, जहां हनुमानजी को रावण के दरबार में कैद कर लाया गया।
हनुमानजी की पूंछ में आग लगाई गई, लेकिन उसी पूंछ से उन्होंने पूरी लंका में आग लगा दी। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए इस मंचन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया। इससे पहले सुबह आयोजित कृष्ण लीला में प्रभु के रास का सुंदर मंचन हुआ। राधारमण लीला आश्रम वृंदावन के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान संयोजक डॉ. अविन शर्मा, सह संयोजक अमित यादव, प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम, मुकेश शर्मा, डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, राकेश कुमार अग्रवाल, पंकज चौधरी, कुशाग्र यादव, देशदीपक रावत, संजीव पंडित आदि मौजूद रहे।