फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हरित आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण का पुतला

विज्ञापन
शहर केे आगरा रोड ​स्थित पॉलीटै​क्निक के मैदान में तैयार किया जाता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
दशहरा के लिए शहर के पॉलीटेक्निक मैदान में रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस साल करीब 65 फुट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। परंपरागत तरीके से रावण के पुतले को तैयार किए जाने का काम शुरू हो गया है। वहीं जल्द ही रावण का मुंह भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल शहर के पॉलीटेक्निक मैदान में दो अक्तूबर को दशहरे के दिन रावण का दहन किया जाएगा। यहां भारी भीड़ के बीच मेले का आयोजन होगा। इसके लिए शहर के नवीपुर निवासी विनोद कुमार व उनकी टीम रावण का पुतला तैयार करने में जुट गई है। इस साल बनाए जा रहे रावण में करीब 50 किलो वजन की हरित आतिशबाजी लगाई जा रही हैं। प्रदूषण कम से कम हो इसलिए हरित आतिशबाजी का प्रयोग किया जा रहा है। दशहरा के दिन प्रभु राम के स्वरूप द्वारा रावण के पुतले पर अग्नि बाण चलाया जाएगा। जिसके बाद रावण की आंखों से अंगारे निकलेंगे, इसके बाद मुंह से आग दहकेगी। इसके बाद पुतला जल लाएगा। इस साल रावण का पुतला तैयार करने में करीब 1.25 लाख रुपये की लागत आ रही है।
41 साल पहले 4700 रुपये में बनाया था पहला पुतला
शहर के मोहल्ला नवीपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह पिछले 41 सालों से लगातार रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने करीब 41 साल पहले वर्ष 1984 में पहला रावण का पुतला मात्र 4700 रुपये में बनाया था। लगातार महंगाई बढ़ने के चलते अब लागत करीब 1.25 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें