श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शोभायात्रा में अश्लील गाना बजने पर हनुमान जी के स्वरूप को इतना गुस्सा आया कि वह नाराज होकर घर चले गए। मनाने के बाद भी वह नहीं आए। यह प्रकरण लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
कस्बा में श्रीराम युवा क्लब ने प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर से शुरू हुई। बाजार से होते हुए गली-मुहल्लों में भ्रमण कर रही थी।
यह मोहल्ला दखल कछियान कलां की ओर बढ़ रही थी। शोभायात्रा में धार्मिक भजनों के डीजे साउंड पर अश्लील गाने बजने लगे। अश्लील गाने बजते ही हनुमान जी का स्वरूप बना युवक इतना भड़क गया कि उसने अपने सिर से मुकुट उतार दिया। इसके बाद वह शोभायात्रा छोड़कर अपने घर चला गया। संवाद