फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हैंडपंप भी मांग रहे पानी, कौन सुने इनकी कहानी

Sat, 18 Mar 2023 12:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थोड़े दिनों में तापमान और बढ़ेगा पर पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नल काफी समय से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
खराब हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल संकट शुरू हो गया है। मोहल्ला गिजरौली में 75 में से 35 इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं। अमृत योजना से भी यहां पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। मोहल्ले के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


थोड़े दिनों में तापमान और बढ़ेगा पर पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नल काफी समय से खराब पड़े हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

गिजरौजी में काफी इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं। इससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने पर लोगों और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। - जगदीश प्रसाद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

इंडिया मार्क टू नल खराब होने से पानी की किल्ल्त पैदा हो गई है। नल ठीक कराने के लिये लोगों ने कई बार शिकायत भी करी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। - राधे सिंह, स्थानीय निवासी
पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाए जाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी हैंडपंप खराब हाने की शिकायत मिल रही है, वहां टीम भेजकर हैंडपंपों को ठीक कराया जाता है। कुछ हैंडपंपों के रीबोर होने में जरूर समय लग जाता है। - सोमप्रकाश, एई, जलकल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें