फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: घर पर बोला हमला, मकान मालिक व किरायेदारों को पीटा, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 May 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सात लोग गाली-गलौज कर मकान के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करने लगे। आरोपी दूसरे के मकान से चढ़कर पीड़ित की छत पर पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए किरायेदार को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गांव इकबालपुर में दो महिलाओं समेत सात नामजदों ने एक व्यक्ति के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मकान मालिक व किरायेदारों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राममूर्ति पुत्र सोनीराम निवासी एटा रोड पेट्रोल पंप के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह तीन दिन पूर्व अपने मकान में सो रहे थे। तभी सात लोग गाली-गलौज कर मकान के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करने लगे। आरोपी दूसरे के मकान से चढ़कर पीड़ित की छत पर पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए किरायेदार जोगेंद्र पुत्र धीरेंद्र, रागिनी सिंह पत्नी जोगेंद्र, राहुल पुत्र तेज सिंह, अनूपा पत्नी बॉबी को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट में दीपक, काजल पत्नी दीपक निवासी ढोलना जिला कासगंज, अमन, बीना पत्नी नत्थू, शीलेश, शीलू पुत्रगण नत्थू, नत्थू सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासीगण पेट्रोल पंप के निकट एटा रोड कोतवाली सिकंदराराऊ को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें