सोमवार की सुबह से ही लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान थे। शाम करीब पांच बजे मौसम अचानक बदल गया। काली घटाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच ओलों की बौछार भी गिरी।
सोमवार की दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली। पहले काले बादल छाए और फिर तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में तरावट आ गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि इन-दिनों की बारिश से उन्हें नई फसल की तैयारी में काफी सहूलियत रहेगी। खेतों में नमी के लिए पानी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि सोमवार की सुबह से ही लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान थे। शाम करीब पांच बजे मौसम अचानक बदल गया। काली घटाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच ओलों की बौछार भी गिरी।
बारिश से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भीगने से बचने के लिए इधर-उधर छिप गए। बारिश से नगर के मोहल्ला बारहसैनी, मटकोटा, ब्राह्मणपुरी, हुुरमतगंज में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।