फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दोस्तों संग मिलकर की थी सर्राफ की दुकान पर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jan 2024 07:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सर्राफ की दुकान का शटर काटकर आभूषण से भरी अलमारी चोरी कर ली गई थी। मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी से चोरी का सामान, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले में अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त से माल बरामद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक चोर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जलेसर रोड पर सर्राफ की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। अरोपी की निशानदेही पर तमंचा कारतूस व चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


राहुल वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी भट्टा वाली गली आगरा रोड थाना सदर कोतवाली ने थाना हाथरस गेट मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि जलेसर रोड शांति वन मैरिज होम के निकट उसकी भोला शंकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 29  दिसंबर की रात में अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का शटर काटकर आभूषण से भरी अलमारी चोरी कर ली। घटना के खुलासे के लिए एसपी निपुण अग्रवाल ने टीमों का गठन किया था। घटना का खुलासा करते हुए सीओ सदर रामप्रवेश राय ने बताया कि इस एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम गौतम ऋषि उर्फ छोटू उर्फ छोटल्ला पुत्र सुनील कुमार निवासी काशीराम कालोनी थाना सदर कोतवाली बताया। 
विज्ञापन


यह हुआ बरामद
एक ब्रासलेट, तीन जोड़ी पाजेब, छह ताबीज, बिछिया, तीन अंगूठी( सफेद धातु), दो टुकड़े पाजेब, चार बिछिया, एक चैन(सफेद धातु पुरानी), एक हार/कालर, एक चैन, चार टॉप्स, एक झाला, एक अंगूठी(पीली धातु), छह मंगलसूत्र की माला, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 

डंपयार्ड में छिपाया था चोरी का माल
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि घटना की रात अत्यधिक सर्दी व घना कोहरा होने के कारण रास्ता सुनसान हो जाता है । इसलिए उसने अपने साथी राहुल उर्फ बिच्छू पुत्र हरवीर निवासी जलेसर रोड व उसके दोस्त अनिल के साथ मिलकर दुकान से चोरी की योजना बनाई। योजना के अनुसार २९ दिसंबर की रात सर्राफ की दुकान का शटर उठाकर अलमारी चोरी कर जंगल में ले गये थे । अलमारी तोड़कर मिले सामान को आरोपियों ने आपस में बराबर बांट लिया था। गौतम ने अपने हिस्से के सामान को गंदे नाले के पास डंपयार्ड में छिपा दिया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों राहुल उर्फ बिच्छू व अनिल की गिरफ्तारी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


शातिर अपराधी है आरोपी
गौतम ऋषि उर्फ छोटू उर्फ छोटल्ला एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हाथरस गेट व थाना सदर कोतवाली में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। वह एक मुकदमे में वाछिंत भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें