फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी युवती को दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो अब युवक उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जिंदगी बर्बाद करने की बात कह रहा है। डरी-सहमी युवती अपनी वृद्ध मां के साथ पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।
17 दिसंबर की शाम को मथुरा रोड स्थित एक गांव निवासी युवती शाम को दूध लेने के लिए गई। इस बीच उसे रास्ते में आरोपी युवक ने जबरन रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत उसके परिजनों से की गई तो उल्टा युवती के परिवार के लोगों पर वह लोग हावी हो गए। अब आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परेशान युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बुधवार दोपहर को युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसके साथ गांव के कुछ लोग भी आए। युवती ने बताया कि उसके भाई बाहर रहते हैं। 17 दिसंबर की शाम को दूध लेने जा रही थी तो आरोपी ने रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर दी गई। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें