फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोबाइल को लेकर एसएमसी, प्रधानों की संगोष्ठी में हंगामा

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई संगोष्ठी में हंगामा कर रहे शिक्षकों व ग्राम प्रधानों क - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को हुई विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और ग्राम प्रधान की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी में जमकर हंगामा हुआ। ग्राम प्रधान द्वारा मंच से विद्यालय में शिक्षकों द्वारा मोबाइल चलाने की बात कहते ही शिक्षक हंगामा करने लगे और संगोष्ठी से उठकर चल दिए। प्रधानों और शिक्षकों के बीच नोकझोंक होने लगी, लेकिन किसी तरह मंचासीन शिक्षकों ने शिक्षकों और प्रधानों समझाबुझाकर शांत किया और फिर से उन्हें बैठाया।
हुआ यूं कि संगोष्ठी में एक ग्राम पंचायत के प्रधान ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में 11 विद्यालय हैं। किसी भी विद्यालय में किसी भी शिक्षक ने किसी भी प्रधान को कोई जानकारी नहीं दी है। कहा कि, बच्चे स्कूल में मोबाइल ला रहे हैं, शिक्षक मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं, शिक्षक व बच्चे टीशर्ट पहनकर आ रहे हैं, इस पर पर पाबंदी लगाएं। ग्राम प्रधान के यही शब्द शिक्षकों को अखर गए। शिक्षकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कई शिक्षकों ने मंच पर आकर कहा कि डीबीटी का काम चल रहा है, काफी सूचनाएं मोबाइल से जाती हैं। रीड एलांग एप, दीक्षा एप व कुछ विभागीय कार्य भी मोबाइल से ही हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शिक्षकों ने तो यहां तक कहा कि मोबाइल चलाने का उन्हें कोई शौक नहीं है, सरकारी कार्य से ही वह मोबाइल चलाते हैं। जब शासन ही हर रिपोर्ट मोबाइल से मांग रहा है तो वह क्या करें। इसके बाद शिक्षक वहां से जाने लगे तो किसी तरह वहां मौजूद एआरपी रंधीर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह आदि ने शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को समझा-बुझाकर शांत कराया और संगोष्ठी के आवश्यक बिंदुओं से प्रधान और शिक्षकों को अवगत कराया। बाद में ग्राम प्रधान द्वारा यह भी कहा गया कि वह मोबाइल को लेकर सभी शिक्षकों पर आरोप नहीं लगा रहे थे। कुछ ही शिक्षकों की बात कह रहे थे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह, प्रधान मुकेश चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, श्यामवीर सिंह व अन्य ग्राम प्रधान व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें