फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुजुर्ग को पीटा, छप्पर में लगाई आग

विज्ञापन
हाथरस : गांव गढ़ी बीरवल गढ़िया में पिटाई के शिकार विजेंद्र सिंह और उनका जला हुआ छप्पर। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी बीरवल गढ़िया में कुछ युवकों ने अपने घर के बाहर छप्पर में सो रहे एक बुजुर्ग के साथ गाली- गलौज और मारपीट की। छप्पर में आग लगा दी और फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने डायल 112 और कोतवाली पुलिस के सीयूजी नंबर पर कई बार संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में पीड़ित व्यक्ति ने पुत्र के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विजेंद्र सिंह निवासी गढ़ी बीरवल गढ़िया ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि 10 बजे जब वह अपने घर के बाहर पडे़ छप्पर में सो रहे थे। तभी गांव के ही एक युवक अपने पड़ोसी गांव खुशालगढ़ के एक युवक के साथ उसके घर पर आकर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए छप्पर में आग लगा दी। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग विजेंद्र सिंह ने कोतवाली पहुंचकर रात्रि में ही पुलिस को सूचना दे दी मगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर, घटना की जानकारी करना भी जरूरी नहीं समझा। पीड़ित ने बताया कि वह कोतवाली में करीब एक घंटे तक रहे मगर पुलिस ने उनका डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें