फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti: प्रभात फेरी के साथ शबद कीर्तन, लंगर व शाम को आतिशबाजी का होगा आयोजन

Fri, 15 Nov 2024 01:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के गुरुद्वारा गुरुनानक देव से प्रभात फेरी का आयोजन होगा। जो कि बैंड बाजे के साथ नगर के तमाम बाजारों में होते हुए नेहरु कालोनी पहुंचेगा। यहां कुछ देर कीर्तन आदि के बाद फेरी गुरुद्वारे पहुंचेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित गरुद्वारा पर हुई सजावट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले भर में आज गुरुनानक जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी। मुख्य रूप से अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के राम नगर कालोनी व नेहरु कालोनी गुरुद्वारे में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सुबह के समय गुरुद्वारा गुरुनानक देव से प्रभात फेरी का आयोजन होगा। जो कि बैंड बाजे के साथ नगर के तमाम बाजारों में होते हुए नेहरु कालोनी पहुंचेगा। यहां कुछ देर कीर्तन आदि के बाद फेरी गुरुद्वारे पहुंचेगी। यहां शबद कीर्तन किया जाएगा। 

दोपहर के समय लंगर बरताया जाएगा। शाम को आतिशबाजी आदि के की जाएगी। इसके साथ नगर के तमाम छोटे छोटे गुुरुद्वारों में भी गुरु ग्रंथ साहिब पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें