फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लिपिकों न जताई नाराजगी, लिपिक को थप्पड़ व जूतों से पीटेने की निंदा की

Thu, 14 Nov 2024 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में कस्बा मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक के बीच 26 अक्तूबर को हुई मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद अपने ही विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक नयन कमल अग्रवाल की जूते मारकर पिटाई करते दिख रहा था।
विज्ञापन
मारपीट को शांत कराते विद्यालय स्टाफ के लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की एक बैठक का आयोजन सीएलआर सेकसरिया इंटर कॉलेज में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय की। सभी ने एक मत से जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद द्वारा विद्यालय में तैनात लिपिक नयन कमल अग्रवाल को थप्पड़ व जूतों से पीटे जाने की निंदा की। 

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री, महानिदेशक शिक्षा, मंडलायुक्त अलीगढ़, शिक्षा निदेशक अलीगढ़, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया। पत्र में मांग की गई कि विद्यालय के प्रधानाचार्य पर तत्काल निलंबन, विधिक कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए। बैठक में संतोष कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह सेंगर, प्रमोद शर्मा, पवन सागर, देवदयाल वार्ष्णेय, कृष्णा, राकेश अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे। 

प्रधानाचार्य-वरिष्ठ लिपिक में हुई थी मारपीट
हाथरस में कस्बा मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक के बीच 26 अक्तूबर को हुई मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ था। सीसीटीवी के 6 मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद अपने ही विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक नयन कमल अग्रवाल की जूते मारकर पिटाई करते दिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें