फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका जीएसटी का पुतला

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा केंद्र सरकार के प्रस्तावित जीएसटी विधेयक में संशोधन किए जाने की मांग को लेकर पुतला दहन कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी में यदि संशोधन नहीं हुआ तो इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ती तो विरोध में बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन अपना वाले ने कहा कि जीएसटी में आपत्तिजनक नियम, ऑन लाइन व्यापार एवं एफडीआई को लेकर विरोध कर सरकार को जगाने के उद्देश्य से पुतला दहन किया गया। जीएसटी मे जो नियम बनाए गए हैं उससे छोटे और मध्यम वर्ग व्यापारियों का उत्पीड़न होगा।
लाल फीताशाही हाबी हो जाएगी और व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। जीएसटी कानून में विदेशी कानून की नकल करके भारत में लागू किया जा रहा है।
अब संगठन प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री को पुन: ज्ञापन भेजेंगे। पुतला दहन में राधेश्याम अग्रवाल, अरुण माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल सर्राफ, अनिल वार्ष्णेय, मदन मोहन, राजकुमार अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, गिर्राज किशोर गुप्ता, राजकुमार सहपऊ वाले, राकेश बंसल, गोविंद दीक्षित, रविश चंद्र अग्रवाल शैलेंद्र दीक्षित, रामकुमार अग्रवाल, रवि बच्चू गोयल, चंद्रप्रकाश छावड़ा, सुनील कुमार, बांकेबिहारी, अनुभव अग्रवाल सहित काफी व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें