फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू मुसलिम एकता प्रर्दशनी 18 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। ईदगाह स्थित आबाद के आहाते में 18 दिसंबर से हिन्दू-मुसलिम एकता प्रर्दशनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन सपा नेता पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन और पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान करेंगे।
विज्ञापन

 दिसम्बर से जनवरी के मध्य तक हिन्दू-मुसलिम एकता प्रर्दशनी का आयोजन किया जाता है। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के घरेलू सामान की दुकानों के अलावा विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की दुकानें भी लगती हैं। इसके अतिरिक्त मनोरंजन के लिये सर्कस, खेल-तमाशें, झूले, डिस्को-डांस का आयोजन किया जाता है। लगभग एक माह तक नगर में उत्सव का माहौल रहता है।
इस वर्ष चुनावी आचार संहिता के चलते परमीशन देर से मिली इस लिये प्रर्दशनी का आगाज अब 18 दिसम्बर को आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया जायेगा। आयोजक राजेन्द्र वार्ष्णेय एवं विनोद वार्ष्णेय ने जनता से प्रर्दशनी का आनन्द लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें