फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल संरक्षण को वृहद आंदोलन की जरूरत

Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में भूजल सप्ताह के तहत हुई विचार गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने कहा है कि भूजल की सुरक्षा और संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर जनांदोलन चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने पेयजल की समस्या पर चिंता जताते हुए भूजल के अति दोहन से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने पर जोर दिया।  
विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट में भूजल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने भूजल की सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता की चर्चा करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में सार्थक प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ी के सामने पेयजल की किल्लत आने की पूरी संभावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवता को ध्यान में रखकर भूजल के सदुपयोग के लिए हर व्यक्ति को दृढ़ संकल्प लेना होगा, अन्यथा पूरी मानव जाति को पेयजल के संकट से जूझना होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जागरूकता पर जोर दिया। उपाध्याय ने ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित करके ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और फील्ड स्टाफ  की नियमित रूप से बैठक करके भूजल के संरंक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में ऐसे सक्रिय प्रयास किए जाएं, जिससे हाथरस से पूरे प्रदेश में इसका संदेश जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके भावना, डीआईओएस जेके मलिक, उप निदेशक कृषि रामप्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश, खंड विकास अधिकारी मोहम्मद, सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रेम किशोर अग्रवाल, एसडीएम राकेश कुमार, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें