फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सजना-संवरना हुआ महंगा, 10 से 20 फीसदी तक बढ़ीं कीमतें

विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर सजे सौंदर्य प्रसाधन के  आयटम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महंगाई का असर सौंदर्य प्रसाधनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। क्रीम, पाउडर, फेसवॉश, मेकअप किट, लिपस्टिक, हेयर कलर और अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों की कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी कीमतों का असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बिक्री भी पहले की तुलना में कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार विदेशों से आने वाले कुछ रसायनों की उपलब्धता कम होने, परिवहन लागत बढ़ने तथा पैकेजिंग सामग्री महंगी होने से कंपनियों ने अधिकांश उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका असर स्थानीय बाजार में भी हो रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि पहले जिन उत्पादों की कीमत 100 रुपये थी, वे अब 110 से 120 रुपये तक में बिक रहे हैं। विशेष रूप से मेकअप किट, फेस क्रीम और स्किन केयर उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक अब जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोले
दो से तीन महीनों में अधिकांश कंपनियों ने सौंदर्य प्रसाधनों के दाम बढ़ा दिए हैं। कच्चे माल और पैकेजिंग की लागत बढ़ने का असर पड़ा है।
-शरद अग्रवाल, कॉस्मेटिक विक्रेता।


मेकअप किट, क्रीम और स्किन केयर उत्पादों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमतें बढ़ने से ग्राहक पहले की अपेक्षा कम सामान खरीद रहे हैं।
-संजय कुमार, कॉस्मेटिक विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें