फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतें जल्द होंगी हाईटेक

Tue, 26 Apr 2016 12:09 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। शासन की प्राथमिकता के तहत अब जिले की सभी ग्राम पंचायतें हाईटेक होंगी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाना प्रदेश के मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जनसुविधा केंद्रों से आठ विभागों की 26 सेवाओं कोे जोड़ा जाएगा। जिले में जनसुविधा केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी आईएपी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन


डीएम ने शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन सुविधा केंद्र खोलने के लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर, 2016 तक हर गांव में जनसुविधा केंद्र खोलने का लक्ष्य है। गांव-गांव में जन सुविधा केंद्र का संचालन शुरू हो जाने से ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला, तहसील मुख्यालय या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ेंगे। 
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय ने बताया कि जिले के सभी 474 ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्र खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसके लिए डीएम द्वारा आईएपी कंपनी को जिले में अपना कार्यालय खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन ने 30 जून तक जिले के प्रत्येक दो ग्राम पंचायतों के मध्य एक जन सुविधा केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें