फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्तों को दी योजनाओं की जानकारी

Sun, 03 Jan 2016 11:55 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। निशक्त जन विकास यूनियन एवं निशक्त शोषण मुक्ति संस्थान के बैनर तले सासनी के गांव अजरोई में बैठक आहूत की गई। संस्थान के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव व उपाध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्याय ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा निशक्ताें के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में निशक्तों को विस्तार से जानकारी दी गई। निशक्त स्वरोजगार के लिए बैटरी चलित रिक्शा पर दुकान बनाकर सामान बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। निशक्तों से जुआ, अपराधिक घटना, भीख मांगने व नशा से दूर रहना होगा। निशक्तों के अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देें। निशक्त शिक्षित हों जिससे अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकें। जिन निशक्तों के यहां शौचालय नहीं है वह अवगत कराएं। सभी निशक्त अपने आधार कार्ड अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन

बताया कि जिन निशक्तों के विकलांग प्रमाण पत्र नहीं हैं वह अवगत कराएं उनके प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया जाएगा। बैठक में डॉ. एमएल रावत, प्रधान प्रभाकर चौधरी, विनीता शर्मा, गौरव उपाध्याय, पप्पू सिंह, राजन लाल फौजी, रामकुमार वर्मा, राकेश कुमार, अमन उपाध्याय, भोलू, हरेंद्र सिंह, नागराज, शिवानी उपाध्याय, अजय उपाध्याय, प्रेमपाल, सतीश कुमार, तेजवीर सिंह आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन सत्यप्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें