फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार मार्च को हाथरस आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यह रहेगा कार्यक्रम

Thu, 02 Mar 2023 08:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राज्यपाल के मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने के बाद प्रशासन की ओर भ्रमण स्थल व अन्य तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन, उज्जवला गैस कनेक्शन, विभिन्न पेंशन, ग्रामीण आवास चाबी वितरण, दिव्यांग साईिकल वितरण किया जाएगा। टीबी मरीजों को गोद लेने आदि संबंधित कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के चार मार्च के आगमन को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर भी खाका खींचना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने कार्यक्रम स्थल के साथ भ्रमण स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती कर दी है। राज्यपाल कई स्थलों पर भ्रमण करेंगी। राज्यपाल के मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने के बाद प्रशासन की ओर भ्रमण स्थल व अन्य तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन, उज्जवला गैस कनेक्शन, विभिन्न पेंशन, ग्रामीण आवास चाबी वितरण, दिव्यांग साईिकल वितरण किया जाएगा। टीबी मरीजों को गोद लेने आदि संबंधित कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा शुरू कर दिया है।

यह है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे - पुलिस लाइन हैलीपेड आगमन
  • सुबह 10 से 10:30 बजे तक - पुलिस लाइन में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन, ओडीओपी स्टॉल का अवलोकन
  • सुबह 10:30 से 11 बजे तक - जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं का लेकर प्रस्तुतीकरण व समीक्षा बैठक
  • सुबह 11 से 11:45 बजे तक - विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण
  • दोपहर 12 से 12:20 बजे तक - नगला भूस स्थित वृद्घा आश्रम का भ्रमण
  • दोपहर 12:35 से एक बजे तक - कस्तूरबा गांधी विद्यालय टुकसान का भ्रमण
  • दोपहर 1:15 बजे से 2:30 बजे तक - पुलिस लाइन आगमन, लंच
  • दोपहर 2:45 बजे से 3:15 बजे तक - सरकारी अस्पताल का भ्रमण
  • दोपहर 3:30 बजे से चार बजे तक - दाऊजी महाराज मंदिर का भ्रमण
  • दोपहर 4:15 बजे - पुलिस लाइन हेलीपेड एवं प्रस्थान लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें