फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School: स्कूल के मानकों में शासन ने किया यह बड़ा बदलाव, जिसके बिना नहीं मिलेगी मान्यता

Sun, 15 Oct 2023 03:26 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

शहरी क्षेत्र में खेलकूद के लिए विद्यालय परिसर में नगरीय क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में 500 वर्ग मीटर एवं जूनियर हाईस्कूल में 1000 वर्गमीटर माप का क्रीड़ा स्थल अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
स्कूल प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने नवीन अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों व जूनियर हाईस्कूलों की मान्यता के लिए मानकों में बदलाव कर दिया है। अब बिना क्रीड़ा स्थल के किसी भी नए विद्यालय को शासन से मान्यता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


शासन के मानक के अनुसार मान्यता लेने के लिए शहरी क्षेत्र में खेलकूद के लिए विद्यालय परिसर में नगरीय क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में 500 वर्ग मीटर एवं जूनियर हाईस्कूल में 1000 वर्गमीटर माप का क्रीड़ा स्थल अवश्य होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के लिए 1000 वर्ग मीटर व जूनियर हाईस्कूल में 2000 वर्ग मीटर माप का क्रीड़ा स्थल होना अनिवार्य है। 

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन ने नवीन अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों व जूनियर हाईस्कूलों की मान्यता के लिए मानक में बदलाव कर दिया है। अब नवीन अशासकीय प्राथमिक या जूनियर हाईस्कूल शुरू करने के लिए विद्यालय परिसर में क्रीड़ा स्थल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें