फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरा कंटेनर छोड़कर भागे गोतस्कर, एक गाय मरी

Mon, 10 Jun 2019 11:56 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
गोवंश बरामद होने पर लगी भीड़ और जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव भकरोई के पीछे खेतों में गोवंश से भरा कंटेनर छोड़कर गो तस्कर भाग गए। यहां पर एक गाय की मौत होने पर विहिप और बजरंग दल ने रोष व्यक्त किया गया। यहां पर पहुंची पुलिस को मौके पर चार गाय मिलीं। वहीं मृत गाय को पुलिस ने जेसीबी की मदद से दफन कराया। पुलिस ने कंटेनर स्वामी और चालक सहित चार के खिलाफ गो हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुरसान के भकरोई रोड पर किला मढै़या के निकट कुछ घुमंतू लोग डेरा डालकर रह रहे थे, लेकिन सोमवार की सुबह वह एक कंटेनर में गायों को लादने लगे। यह नजारा वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन इससे पहले ही गोवंश को कंटेनर में लादने वाले मौके से फरार हो गए। यहां पर हिंदूवादी शिवशंकर गुलाठी, रविंद्र ठेंनुआ, विजय सिंह, देवेंद्र, गुड्डू, अजीता आदि भी पहुंच गए। लोगों ने इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों के गुस्से को शांत कराकर मृत घायल को दफन कराया। यहां से पुलिस ने चार गाय और बरामद कीं, जिन्हें ग्रामीणों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने धारा 307 और गोवंश की धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम में कंटेनर स्वामी और चालक सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई उमेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें