फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला मार्ग हुआ अब बाबा गयाप्रसाद जी मार्ग

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला रोड का नाम बाबा गयाप्रसाद जी मार्ग करते पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृजांचल के परम संत बाबा गयाप्रसाद जी की स्मृति में बागमूला चौराहा से बिजली मिल चौराहा तक के मार्ग का नामकरण बाबा गयाप्रसाद जी मार्ग के नाम से किया गया। नामकरण के लिए गोशाला पर लगाए गए बोर्ड का लोकार्पण चेयरमैन आशीष शर्मा ने किया।
विज्ञापन

 
चेयरमैन ने कहा कि यह हम नगरवासियों का सौभाग्य है कि बाबा गयाप्रसाद जी के रूप में समाज को नई दिशा देने एवं समाज को हीरे के प्रकाश की तरह प्रकाशमान करने वाले संत द्वारा इस नगरी में निवास किया गया। गिरिराज परिक्रमा का महत्व जनमानस को समझाया गया।

ईओ स्वदेश आर्य, सभासद प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा,  नारायनलाल, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, निशांत उपाध्याय, सुरेश चौधरी, श्रीभगवान वर्मा, रीनेश मिश्र, बबीता वर्मा, अजयराज, डॉ. राधेश्याम रजक, रामवती माहौर थीं। वहीं गांव परसारा में गोपाष्टमी पर गो संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने गो पूजन किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. तनुजा, डॉ. गोकुलेश शर्मा, शिशुपाल सिंह, रामबाबू शर्मा, भगीरथ, धर्मपाल, वीरेंद्र, मनोज, आकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें