फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में सद्भावना पैदा करना है गुडविल सोसायटी का उद्देश्य

विज्ञापन
संगोष्ठी में डॉ आरके आरके भटनाकर को प्रतीक चिन्ह देते विद्यालय के प्राधानाचार्य। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के बैनर तले बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. एससी शर्मा ने की । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडलायुक्त डॉ. आरके भटनागर एवं संजय सिंह मौजूद थे। शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।
डॉ. डीके अस्थाना ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व समाज के पिछड़े वर्गों की सहायता के लिए गुडविल सोसायटी की स्थापना की गई थी। मुख्य अतिथि डॉ. आरके भटनागर ने कहा कि सोसायटी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज में सद्भावना पैदा करना है। शिक्षा के क्षेत्र में गुडविल सोसायटी ने सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल की सराहना की। डॉ. एससी शर्मा ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य आगंतुकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुडविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। राष्ट्रीय गान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ। संचालन डॉ. प्रवीण देव रावत ने किया। इस मौके पर रणवीर पाठक, डॉ. कपिल शर्मा, कलीचरन नरूला, भारतेंद्र महरे, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. एके तोमर, एपी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें