एक मालगाड़ी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सामान लोड करके मैन ट्रैक की ओर चली कि इसी दौरान इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में वहां अधिकारी पहुंच गए। वहां टूंडला से दुर्घटना राहत गाड़ी लेकर अधिकारी पहुंच गए। तब इंजन के हिस्से को उठाकर ट्रैक पर रखा।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग एक मालगाड़ी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सामान लोड करके मैन ट्रैक की ओर चली कि इसी दौरान इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
हालांकि इस दौरान रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ। मामले की जानकारी होने पर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। इसकी सूचना टूंडला दी गई। टूंडला से कुछ समय बाद दुर्घटना राहत गाड़ी आई। इस इंजन के पहिए को उठाकर ट्रैक पर खड़ा कर दिया। तब जाकर रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।