फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नहर में उतराता मिला युवती का शव

Wed, 28 Feb 2024 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जरैरा नहर में शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद  ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैरा की नहर में पुल से एक अज्ञात युवती का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त नहीं हुई है। युवती के शरीर व चेहरे पर जलने के निशान हैं। त्वचा सफेद होने के कारण चेहरे व हाथ पर सफेद दाग से प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन




सीओ सिकंदराराऊ आनंद कुमार ने बताया कि जरैरा नहर में एक युवती का शव मिला है। शव शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया है।


गांव जरैरा के निकट से निकल रही नहर में कुछ ग्रामीणों ने सुबह युवती के शव को पानी में उतराते हुए देखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। उसके पैर में बिछुआ के अलावा मांग में कुछ लाल रंग लगा हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें