फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हसायन के स्कूल में बच्चियों पर डंडे बरसाए, मुर्गा बनाया

Fri, 02 Oct 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हसायन के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित तौर पर मारपीट और अमानवीय सजा का मामला सामने आया है। मुख्य रसोइया पर बच्चियों को डंडों से पीटने और सजा के तौर पर मुर्गा बनाने के आरोप लगे हैं। लगातार शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में मामले की पुष्टि छात्राओं और वार्डन के बयानों से हुई। बीएसए ने मुख्य रसोइया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय की वार्डन ने बीएसए रणवीर सिंह को मुख्य रसोइया कुसुम के खिलाफ शिकायत दी। आरोप था कि रसोइया बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और उन्हें डंडे से पीटने के साथ मुर्गा बनाकर सजा देती हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रसोइया कुसुम गैरहाजिर मिलीं। एक अन्य शिक्षिका भी ड्यूटी पर नहीं थीं। बीएसए ने छात्राओं से अलग-अलग बात की तो उन्होंने भी अपने साथ मारपीट किए जाने और मुर्गा बनाए जाने की बात बताई। वार्डन ने भी रसोइया के मनमाने व्यवहार और अभद्रता की शिकायत की। इसके अलावा, विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं में निरीक्षण के समय केवल 79 उपस्थित मिलीं। बीएसए ने उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। परिसर में ओपन जिम भी लगा मिला।
विज्ञापन

बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि मुख्य रसोइया के खिलाफ पहले भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। छात्राओं और वार्डन के बयानों के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए रसोइया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और स्पष्टीकरण तलब किया गया है। आरोपों की विस्तृत जांच के लिए बीईओ सिकंदराराऊ और डीसी (बालिका) की दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें