फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मां-बाप गए खिलौने बेचने, साड़ी के फंदे से लटक गई छात्रा, संदिग्ध हालात में हुई मौत

Mon, 27 Mar 2023 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाप ने अपनी पुत्री को कई बार फोन किया, पर उसे कोई जबाब नहीं मिला। बाप घर वापस आया। वह जैसे ही घर में घुसा, तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई । उसकी बेटी का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर पंखे की सरिया में लटका हुआ था।
विज्ञापन
आत्महत्या प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती के मां-बाप मेले में खिलौने बेचने के लिए गए, घर पर पुत्री को छोड़ गए। पुत्री बीए फाइनल की छात्रा थी। बाप ने पुत्री को कई बार फोन किया, फोन नहीं उठा। बाप ने घर आकर देखा कि पुत्री का शव साड़ी के फंदे पर पंखे की सरिया से लटका हुआ मिला। युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ कस्बा के मोहल्ला बजरिया में संदिग्ध हालात में एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की मौत हो गई । उसका शव कमरे में पंखे की लिए अलग से लगाई सरिया से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। उसके मां-बाप और छोटा भाई मां भद्रकाली मन्दिर पर लगने वाले विशाल मेले में  खिलौने बेचने के लिए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 

सहपऊ कस्बा निवासी के तीन पुत्र एवं एक पुत्री थी। पुत्री बीए फाइनल की छात्रा थी। उसके दोनों पुत्र ननिहाल में रहते है और वह मोहल्ला में दुकान पर खिलौने, टॉफी एवं नमकीन बेचने का कार्य करता था। साथ ही मां भद्रकाली मन्दिर पर हर सोमवार को दुकान लगाकर खिलौने बेचने का काम भी करता था। पुत्री को घर छोड़कर उसके मां-बाप एवं छोटे भाई को लेकर सुबह छह बजे मां भद्रकाली मन्दिर पर दुकान लगाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


बाद में बाप ने अपनी पुत्री को कई बार फोन किया, पर उसे कोई जबाब नहीं मिला। बाप घर वापस आया। वह जैसे ही घर में घुसा, तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई । उसकी बेटी का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर पंखे की सरिया में लटका हुआ था । उसने कोतवाली में पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने आकर छात्रा के शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें