कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती की अलीगढ़ निवासी युवक के साथ शादी तय हुई है। युवती को जब पता चला कि युवक नशा करता है तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस बात से आग बबूला हुआ युवक अब युवती को फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
युवती को पता चला कि युवक नशा करता है, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवक ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती की अलीगढ़ निवासी युवक के साथ शादी तय हुई है। युवती को जब पता चला कि युवक नशा करता है तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस बात से आग बबूला हुआ युवक अब युवती को फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
3 नवंबर को युवती पहले परिजनों के साथ मेंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की। कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर क्राइम शमीम अहमद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।