फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 18 दिन पहले युवती की मौत: पुलिस ने अंत्येष्टि स्थल से उठाया शव, परिजन-ग्रामीण ने किया हंगामा

Tue, 11 Feb 2025 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी से 18 दिन पहले युवती की मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस ने पहुंच कर शव उठा लिया। परिजन और ग्रामीण की पुलिस से नोकझाेंक हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों से शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर बातचीत करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान थाना क्षेत्र के गांव चोकड़ा में 10 फरवरी की देर रात को एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी हत्या किए जाने की सूचना पर 11 फरवरी सुबह पुलिस गांव में पहुंच गई। उस समय परिजन शव का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने अंत्येष्टि स्थल से शव उठा लिया, इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस से उनकी खूब नोकझोंक हुई।  करीब दो घंटे तक गांव में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसपर चंदपा, सादाबाद, हाथरस सदर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मरने वाली युवती पूजा (18) चोकड़ा निवासी विनोद की पुत्री थी। वह मुरसान में स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ रही थी। उसकी एक मार्च को शादी होनी थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात  उसके पेट में दर्द उठा था। वह उसे उपचार के लिए मुरसान के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से दवा दिलाकर वापस गांव में ले आए थे। देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मौत की सूचना पर रिश्तेदार और ग्रामीण घर पर एकत्रित होना शुरू हो गए। मंगलवार की सुबह परिजन युवती का अंतिम संस्कार करने के लिए अंत्येष्टि स्थल पर लेकर पहुंचे ही थे, तभी थाना मुरसान पुलिस ने गांव में पहुंचकर अंतिम संस्कार को रोक दिया। जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन और ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने का विरोध कर रहे थे। करीब दो घंटे तक जद्दोजहद चलती रही। तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

युवती की हत्या की सूचना मिली थी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। -हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें