फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नहाते समय किशोरी का हाथ बिजली के तार से छुला, करंट लगने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 03 Jul 2025 01:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुमारी नाजिश बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय वहां लटके तार से उसका हाथ टच हो गया। तेज करंट लगने से वह बाथरूम में ही गिर गई। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
करंट से मृत किशोरी कुमारी नाजिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में 3 जुलाई की सुबह 15 वर्षीय किशोरी की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव कपसिया  निवासी 15 वर्षीय कुमारी नाजिश पुत्री रिंकू घर के बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय वहां लटके तार से उसका हाथ टच हो गया। तेज करंट लगने से वह बाथरूम में ही गिर गई। 
विज्ञापन


गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर बाथरूम में पहुंचे तो वह अचेत हालत में थी। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें