फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: काम में हाथ बंटाने आई और घर साफ कर गई, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार युवती एटा में गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 07:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, सात चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर नकदी लेकर गायब हो गई थी। 
विज्ञापन
युवती गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहल्ला पथरिया स्थित एक घर से करीब 13.50 लाख रुपये जेवर और नकदी लेकर गायब हुई युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार की गई युवती को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी अशोक कुमार ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि करीब एक माह पहले पत्नी ने हाथरस के गांव जिमिसपुर निवासी बहन की बेटी शिवानी को घर के काम में हाथ बंटाने के लिए बुला लिया था। 30 सितंबर का वह लोग घर पर नहीं थे। इस दौरान शिवानी 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, सात चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर नकदी लेकर गायब हो गई थी। 

सोमवार को पुलिस की टीम ने आरोपी युवती शिवानी को जनपद एटा के निधौली कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराए गए 13.50 लाख रुपये के जेवर आदि बरामद हुए। शिवानी को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें