फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलू हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
इलू हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर घेरी कोतवाली
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने समझाए लोग, जल्द होगी गिरफ्तारी
एसओजी सहित तीन टीमें नामजदों की तलाश में जुटीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। इलू हत्याकांड में नामजद चार में से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुरूवार को काफी संख्या में लोग इलू के परिजनों सहित कोतवाली पर पहुंच गए और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुरजोर तरीके से मांग की। यह लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, इलू तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए कोतवाली से वापस गए।
गौरतलब हो कि 15 सितंबर को हुए इलू हत्याकांड में इलू के पिता ने शाहिद उर्फ सेम निवासी आनंद नगर सादाबाद, अंकित पुत्र मोरमुकुट, अंकुश पुत्र मोरमुकुट निवासी कूपा गली सादाबाद और लखन पुत्र बच्चू सिंह निवासी हनुमान बगीची सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन अभी तक शाहिद, अंकुश और लखन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। इन्हीं तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरूवार को लोग कोतवाली पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक रनवीर सिंह, राजेश यादव से इन लोगों ने नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की। तदुपरांत फोन पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी से हुई वार्ता के बाद यह लोग कोतवाली से वापस चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों नामजदों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। कई जगह दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही नामजदों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि नामजदों से संबंधित कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें