संजय खान निवासी लोहचा थाना जलेसर जिला एटा के विरुद्ध थाना सासनी में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
हाथरस के विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट संख्या-5 विजय कुमार द्वितीय के न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को पांच दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
संजय खान निवासी लोहचा थाना जलेसर जिला एटा के विरुद्ध थाना सासनी में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट संख्या-5 विजय कुमार द्वितीय के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने संजय खान को दोषी करार देते हुए सजा का फैसला सुनाया।