फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजा बरात: आज से शुरू हुए सहालग, गूंजेंगी शहनाई, इस सीजन में ये हैं 31 शुभ मुहूर्त

Mon, 14 Apr 2025 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आज सुबह से ही कार्यक्रमों स्थलों पर तैयारी शुरू हो गई। बीते कई दिनों से शहर के बाजारों में लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया था। इधर, जनपद के कैटरिंग, हलवाई, टेंट, सजावट, फोटोग्राफर भी व्यस्त हो जाएंगे। पहले से हुईं बुकिंग के अनुसार यह काम पर जुट जाएंगे।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 अप्रैल से सहालग का सीजन शुरू हो गया जो 7 जून तक चलेगा। इन तीन महीनों के शादी विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य किए जाएंगे। सहालग को लेकर बाजारों में भी खूब खरीददारी हो रही है। इस सीजन में करीब 11 सौ शादियां होेने का अनुमान है। हाथरस जिलेभर के गेस्ट हाउस व धर्मशाला भी फुल हो गए हैं।

विज्ञापन


करीब डेढ़ माह बाद फिर शहनाई की गूंज जनपदभर में सुनाई देना शुरू हो जाएगी। आज शाम से शहर में शादियों की धूम रहेगी। सुबह से ही कार्यक्रमों स्थलों पर तैयारी शुरू हो गई। बीते कई दिनों से शहर के बाजारों में लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया था। इधर, जनपद के कैटरिंग, हलवाई, टेंट, सजावट, फोटोग्राफर भी व्यस्त हो जाएंगे। पहले से हुईं बुकिंग के अनुसार यह काम पर जुट जाएंगे।

सबसे ज्यादा मई में विवाह के मुहूर्त
पंडित सीपू जी महाराज ने बताया है कि तीन माह में सबसे अधिक मई में 18 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

  • अप्रैल में 14, 15, 18, 20, 25, 29 और 30 अप्रैल 
  • मई में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23,24, 25 व 28 मई 
  • जून में 1, 2, 3, 4, 5 व 7 जून 
  • 6 जुलाई से लेकर नवंबर तक चातुर्मास के कारण मांगलिक दिनों का अभाव र
  •  18 नवंबर से शुभ मुहूर्त होंगे शुरू 
  • नवंबर में 18, 21, 22, 23, 25, 30 नवंबर
  • दिसंबर में 4, 5, 6 दिसंबर

विज्ञापन

जरूरत के अनुसार चलेंगी छह बसें
एआरएम हाथरस डिपो इरफान अहमद ने बताया है कि सहालग में यात्रियों को सुविधा देने के लिए हाथरस डिपो पूरी तरह तैयार है। डिपो की ओर से छह बसों को रिजर्व रखा गया है, जिनका संचालन जरूरत के अनुसार किया जाएगा। इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, कागसंज, मथुरा सहित लंबी दूरी पर भी बसों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें