फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी स्वच्छांजलि: जगह-जगह चला स्वच्छता अभियान, पर गंदे पानी के बीच खड़ी गांधी प्रतिमा बहाती रही आंसू

Mon, 02 Oct 2023 01:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले जगह-जगह झाड़ू लेकर सफाई कर स्वच्छांजलि दी। दादनपुर-ढकपुरा में प्राथमिक विद्यालय के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा स्वच्छांजलि के लिए पूरे दिन स्वच्छता की बाट जोहती रही। 
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के निकट जलभराव के बीच लगी गांधी प्रतिमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के निर्देश अनुसार गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को हाथरस जिले में जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया, लेकिन जिले में कुछ स्थानों पर स्वच्छता के निर्देशों की धज्जियां उड़ती दिखीं। गंदे पानी में खड़ी गांधी प्रतिमा की स्वच्छता की ओर किसी की निगाह नहीं गई।

विज्ञापन


प्रशासन, सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थाएं, राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले जगह-जगह झाड़ू लेकर सफाई कर स्वच्छांजलि दी। दादनपुर-ढकपुरा में प्राथमिक विद्यालय के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा स्वच्छांजलि के लिए पूरे दिन स्वच्छता की बाट जोहती रही। 

महात्मा गांधी जी की यह प्रतिमा गंदे पानी के बीच खड़ी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह प्रतिमा सार्वजनिक स्थान पर कई वर्ष पूर्व स्थापित की गई थी, लेकिन गड्ढे होने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी व बारिश का पानी यहां जमा होता रहता है। झाड़ियों और गंदे पानी ने गांधी जी की प्रतिमा को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस प्रतिमा की ओर किसी की निगाह तक नहीं गई, अब देखना है कि 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर इस प्रतिमा को गंदगी से मुक्ति मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें