कृष्णमुरारी (32) पुत्र सुम्मेर सिंह रात्रि में ढाबे पर खाना खाने गया था। रात्रि 12 बजे जैसे ही वह जीटी रोड पर घर की तरफ जा रहा था, तभी एटा की तरफ से आते ट्रक ने तेज गति से चलाते हुए कृष्णमुरारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णमुरारी बुरी तरह कुचल गया।
एटा रोड पर अलोखर के सामने शनिवार की रात 12 बजे एक ढाबे से खाना खाकर घर जाते समय एक युवक को तेज गति से आते ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां निवासी कृष्णमुरारी (32) पुत्र सुम्मेर सिंह रात्रि में ढाबे पर खाना खाने गया था। रात्रि 12 बजे जैसे ही वह जीटी रोड पर घर की तरफ जा रहा था, तभी एटा की तरफ से आते ट्रक ने तेज गति से चलाते हुए कृष्णमुरारी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णमुरारी बुरी तरह कुचल गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में ले लिया। घटना की रिपोर्ट अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।