गणेश चतुर्थी पर शहर के मंदिरों में भी उत्सव मनाया गया। कहीं छप्पन भोग लगाया गया तो कहीं फूलबंगला सजाया गया। देर शाम तक गणपति के दर्शन के लिए भक्त उमड़ते रहे।
गणेश चतुर्थी के साथ हाथरस में 7 सितंबर को 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। गाजे-बाजे के साथ भक्त गजानन की प्रतिमा को घर और मंदिरों में लाए। उनकी पूजा-अर्चना की। लड्डू और मोदक से भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
अब अगले 10 दिन तक गणपति की प्रतिमाएं विराजेंगी। कहीं तीन, कहीं पांच तो कहीं 10 दिन बाद इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इधर, गणेश चतुर्थी पर शहर के मंदिरों में भी उत्सव मनाया गया। कहीं छप्पन भोग लगाया गया तो कहीं फूलबंगला सजाया गया। देर शाम तक गणपति के दर्शन के लिए भक्त उमड़ते रहे।
तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर, घंटाघर स्थित गणेश मंदिर, होली वाली गली स्थित गणेश मंदिर व सीकनापान गली स्थित गणेश मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। शहर के मेंडू रोड स्थित सिटी स्टेशन के सामने मोहल्ला कर्र में 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना की गई।