दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
कासगंज में हुई महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 6 सितंबर को काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने अलीगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह की अगुवाई अधिवक्ताओं ने पड़ोसी जनपद कासगंज हुई महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। निवर्तमान महासचिव पवन कुमार शर्मा, विनोद शर्मा उर्फ बंटी भैया, पार्थ गौतम, भोलू पंडित अरविंद उपाध्याय, तरुण शर्मा, दिनेश भारद्वाज, रोहित दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
वहीं तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मार्ग पर जाम कर दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। वहीं मृतक के परिजनों में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान अध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव वेद प्रकाश सेंगर, भूपेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ललित श्रोती ,अशोक शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, मुनेशपाल सिंह, संजय गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद थे।