फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन में फ्रैक्चर, हादसा टला

Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी, हाथरस।
विज्ञापन
सासनी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में हुआ फ्रैक्चर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सासनी के निकट अपलाइन की पटरी में फ्रैक्चर हो गया। रविवार की सुबह इसकी खबर मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। तत्काल कंट्रोल रूम को सतर्क किया गया। तत्काल लूप लाइन से होकर दो मालगाड़ियों सहित करीब 15 ट्रेनें निकाली गईं। चार घंटे बाद लाइन दुरुस्त होने के बाद ही अपलाइन पर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे के कीमैन अमरजीत को सुबह करीब सवा सात बजे दिल्ली की ओर जाने वाली अपलाइन पटरी में फ्रैक्चर होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। इससे स्टेशन मास्टर सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सकते में आ गए। तत्काल अप लाइन की ट्रेनों को लूप लाइन से होकर निकाला गया। सुबह करीब 11 बजे मरम्मत का कार्य होने के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा अप लाइन पर आवागमन सुचारु कराया गया। ऊंचाहार और राजधानी सहित 13 यात्री ट्रेनें और दो मालगाड़ियों को लूप लाइन से होकर निकाला गया। करीब चार घंटे के बाद ही अप लाइन को दुरुस्त किया जा सका।

- समय रहते जानकारी नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने के बाद अप लाइन की ट्रेनों को लूप लाइन से होकर निकाला गया था। इसके बाद ही आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरएन शर्मा, स्टेशन मास्टर, सासनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें