फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में हो रहे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के चार प्रमुख मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 3.17 करोड़ रुपये की लागत से इन मंदिरों के आसपास बुनियादी और पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए शासन से बजट जारी होने के बाद संबंधित विभागों ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन





इस योजना के अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर को विकसित किया जा रहा है। यहां मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, प्रवेश मार्ग का सुधार, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।



इसी तरह मुरसान विकास खंड के गांव राम-राम स्थित ढकपुरा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण और सुंदरीकरण कार्य किए जाएंगे। सदर तहसील के गांव खिटौली में स्थित तपोभूमि मंदिर धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, इस मंदिर को भी पर्यटन विकास योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन




यहां श्रद्धालुओं के लिए पाथवे, टिन शेड, पेयजल और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सासनी क्षेत्र के प्राचीन काली मंदिर में भी पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर कार्य किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।



जिला पर्यटन विकास अधिकारी जरीना ने बताया कि इन मंदिरों के विकसित होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जनपद में आने वाले लोगों को भी एक बेहतर अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें