फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ में युवती सहित चार लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र के तीन गांवों में एक युवती सहित चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को सीएचसी पर हुई जांच में गांव मानिकपुर की 22 वर्षीय युवती, गांव शहवाजपुर में 45 वर्षीय एक अध्यापक एवं सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौटी के दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि गांव कजरौटी निवासी दोनों युवक क्षेत्र के एक गांव में एक मां एवं उसकी पुत्री की मौत होने पर वहां आए थे। उन दोनों युवतियों की मौत तीन दिन के अंदर होने से क्षेत्र में कोरोना से मौत की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जांच में मां की मौत हार्ट अटैक एवं उसकी पुत्री की मौत शरीर में खून की कमी से होने की बात सामने आई है। एहतियात के तौर पर उनके सभी परिजनों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें