फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्चे सहित चार को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में उपचार के बाद भेजा घर

Mon, 18 Aug 2025 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी रोहित सुबह दौड़ लगा रहा था। इस दौरान किसी सांप ने उसके पैर में डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांप - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में एक बच्चे सहित चार लोगों को सांप ने डस लिया। इन चारों को जिला अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


हसायन के गांव अंडौली निवासी दिनेश कुमार का 10 वर्षीय बेटा योगेंद्र 18 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ सड़क पर खेल रहा था। इस दौरान सड़क को पार कर रहे एक सांप ने उसको पैर में डस लिया। बच्चे को उसके चाचा प्रेमपाल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई निवासी एथानी पुत्र रसल पानी लेने गया था। इस दौरान उसे भी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी 20 वर्षीय रोहित सोमवार की सुबह दौड़ लगा रहा था। इस दौरान किसी सांप ने उसके पैर में डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कस्बा मुरसान निवासी रिंकू की गाय खेत में चली गई। उसे पकड़ने के लिए रिंकू खेत में गया। इस दौरान उसे पैर में किसी सांप ने डस लिया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे भी जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें