फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 4.55 करोड़ से जिले में बनेंगे चार लघु सेतुस

Thu, 07 Nov 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो मार्गों पर लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाले इन लघु सेतु के निर्माण पर करीब 4.55 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इनके निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

हाथरस विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सासनी-अकराबाद मार्ग पर लघु सेतु का पुन: निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल लागत 42.22 लाख रुपये आएगी। सासनी रेलवे फीडर मार्ग पर करीब 18 मीटर चौड़े लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 146.44 लाख रुपये की लागत आएगी। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुरसान-पटैनी-पल्हावत मार्ग पर 101.96 लाख रुपये और मढ़ाका-भुकलारा-नगला सलेम मार्ग पर 144.48 लाख रुपये से लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा।
इन सेतु के निर्माण से इन मार्गों पर अवागमन में वाहन चालकों को राहत मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इन सेतु के निर्माण की मांग कर रहे थे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें इस संबंध मंे आश्वासन भी दिया था। अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुरील ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें