फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पूर्व प्रधान की हार्ट अटैक से मौत, नवंबर माह में ही जा चुकी है 20 लोगों की जान

Thu, 05 Dec 2024 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चिकित्सक बता रहे हैं कि सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बुजुर्ग ही नहीं, नौजवानों की भी दिल के दौरे से जान जा रही है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में पहनावे और खान-पान को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
गांव इसौंदा के पूर्व प्रधान नवाब सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती ठंड दिल के मरीजों पर भारी पड़ रही है। हृदयाघात से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। 4 दिसंबर को सहपऊ ब्लॉक के गांव इसौंदा निवासी पूर्व प्रधान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अकेले नवंबर माह में ही जिले में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सक इस मौसम में दिल के मरीजों को खास एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव इसौंदा के पूर्व प्रधान नवाब सिंह (58) डायबिटीज के मरीज थे। उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। 4 दिसंबर की सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें गंभीर हालत में सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। वहां उन्हें घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की बात सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और शव को लेकर घर चले गए।

गौरतलब है कि पिछले महीने गांव भोजपुर में भात की रस्म के दौरान नाचते समय 21 वर्षीय दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तीन दिसंबर की सुबह शादी समारोह के दौरान गांव थरौरा निवासी दुल्हन के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। सादाबाद, सासनी और सिकंदराराऊ में भी इस तरह के मामले रोज सामने आ रहे हैं। चिकित्सक बता रहे हैं कि सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बुजुर्ग ही नहीं, नौजवानों की भी दिल के दौरे से जान जा रही है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में पहनावे और खान-पान को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

हाल ही के दिनों में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, चेस्ट पेन केे मरीज बढ़ रहे हैं। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर केे मरीज रात में छाती में हल्का दर्द होने की शिकायतें लेकर आ रहे हैं। पूर्व से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, काॅलस्ट्राॅल और हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की ठंड में परेशानी बढ़ी है। ऐसे लोग जो बैठकर काम करते हैं, उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है।-डाॅ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें