फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पशुओं में फैला खुरपका-मुंहपका रोग, तीन की मौत

Sat, 17 Jan 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसावर ग्राम पंचायत के गांव विधिपुर में पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग फैलने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। गांव में अब तक चार पशु बीमारी से ग्रसित होकर दम तोड़ चुके हैं। गांव में बड़ी संख्या में दुधारू पशु इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

रोग के चलते न केवल पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है, बल्कि दुग्ध उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पशुपालकों ने बताया कि बीते कई दिनों से पशुओं के मुंह में छाले, खुरों में घाव, तेज बुखार, लंगड़ापन और चारा न खाने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। दूध देने वाले पशुओं के बीमार होने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
इलाज के लिए निजी स्तर पर हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। गांव के वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, हरवीर सिंह, भोला उर्फ ओमवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह सहित कई पशुपालकों के दुधारू मवेशी इस बीमारी से पीड़ित हैं। रामवीर सिंह की दो पड़िया, वीरेंद्र की एक पड़िया जयपाल की भैंस मर चुकी है।
विज्ञापन

उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पवित्रजीत सिंह ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग के फैलने की जानकारी हुई है। गांव में चिकित्सकों की टीम को भेजकर बीमार दुधारू पशुओं का उपचार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोग से बचाव के लिए गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक किए जाने का कार्य भी किया जा रहा है।

- खुरपका-मुंहपका रोग से अब तक गांव में कई पशु मर चुके हैं। निजी खर्च पर इलाज कराया जा रहा है, लेकिन खास फायदा नहीं हो रहा। पशुओं में गंभीर बीमारी फैली हुई है। हमें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
-वीरेंद्र सिंह, पशुपालक।

मेरी एक पड़िया दो दिन पहले मर चुकी है और दो भैंस अभी भी बीमारी की चपेट में हैं। उपचार किया जा रहा है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। प्रशासन काे तुरंत टीम भेजकर बीमार पशुओं का इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन

-रामवीर सिंह, पशुपालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें