पूर्वोत्तर रेलवे की कुल 980 ट्रेनों को एंटी फॉग डिवाइस से लैस कर दिया गया है। इसमें इज्जतनगर मंडल की 240, लखनऊ मंडल की 315 और वाराणसी मंडल की 415 ट्रेनें शामिल हैं।
सिग्नल पोस्टों पर लगाई गईं ल्यूमिनस स्ट्रिप
रेलवे की ओर से सभी सिग्नल साइटिंग बोर्ड और पोस्ट पर लाइन मार्किंग करा दी गई है। सिग्नल और क्रॉसिंग पर लगे बैरियर पर भी ल्यूमिनस स्ट्रिप (प्रकाश उत्सर्जित करने वाली पट्टी या टेप) लगाई गई है।
मथुरा-कासगंज जैसे सिंगल ट्रैक पर अधिक कारगर
फॉग सेफ्टी डिवाइस मथुरा-कासगंज रेल खंड के सिंगल ट्रैक पर अधिक कारगर साबित हो रही है। ऐसी लाइन पर सिग्नल की संख्या कम होती है। ट्रेनों को गुजारने के लिए उन्हें पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया जाता है।