फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज निर्माण से पूर्व अन्य रास्तों को कराएं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज निर्माण से पूर्व अन्य रास्तों को कराएं दुरुस्त
विज्ञापन

नोडल अफसर ने किया तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के नोडल अफसर जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाले ओवरब्रिज निर्माण से पूर्व शहर के अन्य रास्तों को दुरुस्त कराएं, ताकि रूट डायवर्ट के दौरान आवागमन सुचारु रहे। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य शुरू होने आदि के बारे में जानकारी की।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर वर्ष 2018 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। सेतु निगम द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण का काम काफी हद तक पूरा कर दिया है। अब रेलवे द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण किया जाना है। ओवरब्रिज निर्माण में बिजली की हाईटेंशन लाइन आड़े आ रही है, क्योंकि अभी तक बिजली महकमे ने लाइन शिफ्टिंग नहीं कराई है। इस कारण ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को आए जिले के नोडल अफसर ने शहर के तालाब चौराहा पर बन रहे ओवरब्रिज का हाल जाना। सेतु निगम के अधिकारियों से वार्ता भी की। उन्होंने पूछा कि जो मेटेरियल लग रहा है। उसकी जांच किस तरीके से की जा रही है। सेतु निगम के अधिकारियों ने कहा लैब में जांच के बाद मेटेरियल को प्रयोग में लाया गया है। नोडल अफसर ने सेतु निगम को पुल की डिजायन की डिस्पले लगने के अलावा सर्विस रोड बनाने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि तालाब चौराहे पर क्रासिंग बंद होने से पूर्व रूट डायवर्ट वाले रास्तों को पूरी तरह दुरुस्त करा लिया जाए, ताकि राहगीरों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें