बिजली का तार करते समय दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के तीन युवकों को शांति भंग में पाबंद कर जांच की जा रही है।
सहपऊ क्षेत्र के गांव रुदायल में 26 दिसंबर रात बिजली का तार सही करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक किशोरी सहित पांच युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीन युवकों को शांति भंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
गांव में धर्मेंद्र और ओमप्रकाश का मकान पास-पास है। रात में बिजली नहीं आने पर एक युवक तार सही कर रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से धर्मेंद्र, मनीष, सचिन एवं दिनेश की पुत्री घायल हो गई, दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हो गया।
पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया। दोनों पक्षों से दिनेश, रवि कुमार, ओमवीर को शांति भंग की धाराओं में दंडाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के तीन युवकों को शांति भंग में पाबंद कर जांच की जा रही है।